महिलाओं का मोटापा कम करने के उपाय – Ways to Reduce Obesity in Women

Spread the awareness

इस लेख मे मै आपको महिलाओं का मोटापा कम करने के उपाय बताऊंगा। वजन कम करना और हेल्दी वजन बनाए रखना कई महिलाओं के लिए एक चुनौती हो सकती है। ऐसे कई कारक हैं, जो वजन बढ़ने का कारण बन सकते हैं। वहीं बढ़ता वजन कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए, महिलाएं अपना वजन कैसे कम करें, इस बारे में उन्हें जानकारी होना आवश्यक है। तो यदि आप भी वजन कम कर फिट रहना चाहते हैं, तो यहां दिए गए महिलाओं का मोटापा कम करने के उपाय को अपना सकते हैं। घबराइए नहीं, ये नुस्खे काफी आसान हैं और आप बड़ी ही आसानी से फॉलो भी कर सकते हैं।

महिलाओं का मोटापा कम करने के उपाय

महिलाओं में वजन बढ़ने का कारण

महिलाओं में वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जो हर महिलाओं के लिए अलग-अलग हो सकते हैं।

  • अधिक खाना
  • मासिक धर्म (menstrual cycle)
  • पेरिमेनोपॉज़ (perimenopause – रजोनिवृत्ति के आसपास का समय) और मेनोपॉज़ या रजोनिवृत्ति (menopause – एक प्राकृतिक प्रक्रिया जब 45 से 50 साल के बाद मासिक धर्म बंद हो जाता है)
  • उम्र के साथ मेटाबॉलिज्म का धीमा होना।
  • शारीरिक रूप से कम एक्टिव रहना।
  • डिहाइड्रेशन या अधिक नमक के कारण वॉटर रिटेंशन (शरीर के ऊतकों यानी टिश्यू या किसी अंग में तरल पदार्थ का जमना)।
  • तनाव, अवसाद (depression) या चिंता होना।
  • नींद की कमी
  • स्टेरोइड, एंटीडिप्रेसेंट, डायबिटीज आदि की दवाइयां लेना।
  • हार्ट और किडनी की समस्या
  • थायराइड की समस्या

महिलाओं का मोटापा कम करने के उपाय

महिलाओं का पेट कम करने के उपाय अनेक हैं, जिसे अपनाने पर वजन में काफी हद तक सुधार हो सकता है।

1. पर्याप्त पानी पीएं

वजन घटाने को बढ़ावा देने के लिए अधिक पानी पीना एक आसान और प्रभावी तरीका है। अध्ययन के अनुसार, 16.9 औंस (500 मिली) पानी पीने से 30-40 मिनट के बाद 30% तक बर्न हुई कैलोरी की संख्या में वृद्धि हुई।

इतना ही नहीं भोजन से पहले पानी पीने से वजन कम हो सकता है और कैलोरी इन्टेक लगभग 13% कम हो सकता है। इसके अलावा, खाने से पहले पानी पीने से पेट भरा महसूस हो सकता है और खाने की इच्छा कम हो सकती है। जिस कारण खाने का इंटेक कम होगा और वजन संतुलित रखने में मदद मिल सकती है।

2. फाइबर और प्रोटीन लें

अपने आहार में अधिक फाइबर शामिल करने पर लंबे समय तक पेट को भरा हुआ महसूस करा सकते हैं। इससे जुड़े एक रिसर्च की मानें, तो फाइबर के सेवन से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। फल, सब्जियां, फलियां, मेवे, सीड्स और साबुत अनाज फाइबर के सभी बेहतरीन स्रोत हैं, जिन्हे अपने संतुलित आहार में शामिल कर सकते हैं।

प्रोटीन भी भूख को कम कर सकता है और इससे मेटाबॉलिज़्म यानी चयापचय को बढ़ावा मिल सकता है। इतना ही नहीं, प्रोटीन भूख बढ़ाने वाले हॉर्मोन्स को कम कर खाने की इच्छा को कम कर सकता है। प्रोटीन के लिए लीन मीट, सी फूड्स, अंडे, डेयरी और फलियां जैसे खाद्य पदार्थ ले सकते हैं।

3. ग्रीन टी

ग्रीन टी महिलाओं का वजन घटाने में मदद कर सकती है। दरअसल, ग्रीन टी में कैफीन का स्तर कम होता है, लेकिन इसमें कैटेचिन नामक एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होता है। ये कैफीन के साथ मिलकर फैट बर्न को बढ़ावा दे सकता है। इसलिए, महिलाओं के वेट लॉस डाइट चार्ट में सीमित मात्रा में ग्रीन टी को भी शामिल कर सकते हैं।

4. व्यायाम और योग

महिलाओं का मोटापा कम करने के उपाय में व्यायाम और योग भी शामिल है। नियमित रूप से व्यायाम या योग करने से फैट बर्न करने में मदद मिल सकती है। इसलिए, आप हफ्ते में कम से कम 5 दिन 30-30 मिनट तक व्यायाम या योग कर सकते हैं।

5. नियमित स्लीप शेड्यूल

वजन कम करने के लिए पर्याप्त नींद लेना उतना ही आवश्यक है जितना कि आहार और व्यायाम। कई अध्ययनों ने नींद की कमी को शरीर के वजन और घ्रेलिन (ghrelin- भूख बढ़ाने वाला हार्मोन) लेवल में वृद्धि का कारण बताया है।

हर रात कम से कम सात घंटे की नींद लेने और नींद की गुणवत्ता में सुधार से वजन घटाने की संभावना 33% बढ़ जाती है।

6. ब्रेकफास्ट स्किप न करें

सुबह का पहला आहार वजन घटाने के लिए जरूरी होता है। सुबह हाई प्रोटीन युक्त हेल्दी ब्रेकफास्ट करने पर भूख को बढ़ाने वाले हार्मोन के स्तर को कम किया जा सकता है। इससे भूख को नियंत्रण में रखने में मदद मिल सकती है, जो वजन को कम करने के लिए जरूरी होता है।

7. फ़ूड जर्नल बनाए

जो आप खाते हैं वह आपके वजन को बढ़ाने और घटाने दोनों का काम कर सकता है । इसलिए, अपने लिए फ़ूड जर्नल बनाए और उसी के अनुसार आहार विकल्प का चयन करें। इससे कैलोरी काउंट करना भी आसान हो जाता है, जो वेट मैनजमेंट के लिए प्रभावी हो सकता है। दरअसल, आप इससे अपने डाइट का ट्रैक रख सकते हैं।

8. तनाव को कम करें 

तनाव बढ़ने पर समय के साथ वजन बढ़ने का जोखिम बना रहता है। तनाव के कारण खाने के पैटर्न में भी बदलाव हो सकता है और अधिक खाने की समस्या हो सकती है। जिससे वजन बढ़ सकता है। व्यायाम करना, संगीत सुनना, योगाभ्यास करना, दोस्तों और परिवार से बात करना तनाव के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। जिससे वजन नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

9. छोटे प्लेट में खाएं

अपने दैनिक आहार के लिए छोटे प्लेट का उपयोग करना वजन घटाने के लिए मददगार हो सकता है। छोटे प्लेट में खाने से डाइट की मात्रा को नियंत्रण में रखा जा सकता है। इससे कैलोरी इन्टेक को भी कम किया जा सकता है, जिससे कि वजन नियंत्रण में रह सकता है।

10. प्रोसेस्ड फ़ूड लेने से बचें

वजन कम करने के लिए प्रोसेस्ड फ़ूड के सेवन से बचना चाहिए। प्रोसेस्ड फ़ूड को पचने में समय लगता है और ये कैलोरीज से भरपूर होते हैं, जो वजन बढ़ा सकता है। इसलिए, अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो फ़ास्ट फ़ूड से दूर रहें।

11. शुगरी और फैट फ़ूड से परहेज करें

वजन घटाने के लिए शुगरी और फैट फ़ूड से परहेज करना काफी जरूरी है। शुगर (एक तरह का रिफाइंड कार्बोहायड्रेट) और फैट वजन को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। शुगर के सेवन से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है, जो भूख और क्रेविंग को बढ़ाने का काम भी कर सकता है। इससे आप अतिरिक्त आहार का सेवन करने लगते हैं, जिससे वजन बढ़ने या मोटापे का जोखिम बढ़ सकता है।

महिलाओं के लिए डाइट चार्ट 

महिलाओं का वजन घटाने के लिए डाइट चार्ट काफी सहायक साबित हो सकता है। इसलिए, महिलाओं के लिए हम पूरे दिन का सैंपल डाइट चार्ट बता रहे हैं। साथ ही हम एडिशनल फ़ूड भी दे रहे हैं, जिसे आप अलग-अलग दिन भी ले सकते हैं।

खाने का समय क्या खाना चाहिए
सुबह- सुबह
(6:30-7:30 AM)
एक गिलास गुनगुना पानी पी सकते हैं या एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं।
ब्रेकफास्ट 
(8:00-8:30 AM)
1 कटोरी ओट्स, 1 कप दूध / 2 अंडे का ऑमलेट / सांभर और नारियल की चटनी के साथ 2 इडली / मुट्ठीभर मिक्स ड्राई फ्रूट्स, 1 कटोरी मिक्स स्प्राउट, 1 कप दूध आदि में से अपने पसंदीद विकल्प चुन सकते हैं।
मिड-मील (11:00-11:30 AM) 1 ककड़ी का सलाद/ एक गिलास फल का जूस/ 1 कप छाछ/1 कप ग्रीन टी
लंच
(1:00-2:00 PM)
2-3 रोटी, 1 कटोरी चावल, 1 कटोरी मिक्स वेजिटेबल सलाद, 1 छोटी कटोरी दही, 1 कटोरी पनीर की सब्जी/ 1 कटोरी चिकन करी / 1 कटोरी गोभी की सब्जी, 1 कटोरी राजमा करी/ 1 कटोरी मिक्स वेज, 1 कटोरी पत्ता गोभी, 1 कटोरी ब्रोकली की सब्जी/ 2 अंडा करी / 1 कटोरी फैटी फिश करी ले सकते हैं।
शाम का स्नैक्स (4:00-4:30 PM) मुट्ठीभर मिक्स ड्राई फ्रूट्स / फलों या सब्जियों की स्मूदी (बिना शुगर का)/1 बाउल मिक्स वेज सूप
डिनर
(8:00-8:30 PM)
2 रोटी + 1 कटोरी दाल + 1 कटोरी पसंदीदा सब्जी, एक कटोरी सलाद ले सकते हैं।
सोने से पहले
(9:00-10:00 PM)
रात में सोने से पहले 1 कप प्लेन दूध या हल्दी-दूध पी सकते हैं।

महिलाओं में वजन बढ़ने से होने वाली जटिलताएं 

महिलाओं के वजन बढ़ने पर उनमें कई तरह की जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे:

  • अधिक वजन होने पर हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का जोखिम हो सकता है, जो हृदय रोग और स्ट्रोक का कारण बन सकता है।
  • मोटापा ब्लड शुगर को कंट्रोल करने वाली इंसुलिन के उपयोग को प्रभावित कर सकता है। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस (Insulin ‎Resistance – जब कोशिकाएं इंसुलिन हॉर्मोन के प्रति सही तरह से रियेक्ट नहीं कर पाती हैं) और डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।
  • महिलाओं में वजन बढ़ने पर गर्भाशय ग्रीवा (cervix), एंडोमेट्रियम (endometrium), ओवरी, ब्रेस्ट, किडनी, प्रोस्टेट आदि कैंसर के जोखिम बढ़ सकते हैं।
  • मोटापा के कारण हार्टबर्न, गॉलब्लैडर डिजीज और लिवर की समस्या जैसी जटिलताएं बढ़ सकती है।
  • मोटापे से ग्रस्त लोगों में स्लीप एपनिया (नींद के दौरान सांस लेने में परेशानी) होने का जोखिम अधिक होता है।
  • मोटापा सूजन को बढ़ावा देने के अलावा, शरीर का भार उठाने वाले जोड़ों पर तनाव को बढ़ा सकता है। इससे ऑस्टियोआर्थराइटिस (osteoarthritis – ऐसी कंडीशन जिसमें जोड़ों में सूजन की समस्या हो जाती है) जैसी जटिलताएं हो सकती हैं।

वजन कम करते समय महिलाओं के लिए ध्यान देने वाली बातें 

वजन कम करते समय महिलाओं को कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए। इससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

  • वजन कम करने के लिए बहुत ज्यादा डाइटिंग व फ़ास्ट करने से बचना चाहिए।
  • वेट लॉस के लिए अधिक एक्सरसाइज या योग करने से बचना चाहिए।
  • खाने का एक नियमित समय सेट करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
  • कुछ दिन के वेट लॉस का प्रयास करने के बाद वजन में ज्यादा बदलाव नहीं दिखाई देने पर कोशिश न छोड़ें।
  •  खाने को सही तरीके से चबाकर खाएं।
  •  हेल्दी स्नैक्स जैसे – ड्राई फ्रूट्स, फल, दही का विकल्प चुन सकते हैं।

महिलाओं को मोटापा कम करने के उपाय को ध्यान में रखकर अपनी दिनचर्या तैयार करनी चाहिए। इससे उन्हें अपने वजन में काफी परिवर्तन नजर आ सकता है।

सारांश पढ़ें

  • महिलाओं में वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें अधिक खाना, मासिक धर्म (menstrual cycle), शारीरिक रूप से कम एक्टिव रहना, तनाव, अवसाद (depression) या चिंता होना आदि शामिल है।
  • महिलाओं में वजन बढ़ने से हृदय रोग, स्ट्रोक, डायबिटीज, ब्रेस्ट कैंसर, ऑस्टियोआर्थराइटिस आदि जैसी जटिलताएं हो सकती हैं।
  • महिलाओं का पेट कम करने के उपाय में पर्याप्त पानी पीना, ग्रीन टी लेना, व्यायाम या योग करना, फ़ूड जर्नल बनाना, आदि शामिल है।
  • वजन कम करते समय महिलाओं के लिए ध्यान देने वाली बातों में बहुत ज्यादा डाइटिंग व फास्टिंग न करना, अत्यधिक एक्सरसाइज या योग न करना, आदि शामिल है।

अस्वीकरण (Disclaimer): यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करता है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। Useful Info (usefulinfo.tech) इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: onlymyhealth.com


Spread the awareness

Leave a comment

Back To Top